Chapter 1 · Historical Setting & Divine Birth (1457 VS)अध्याय 1 · ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं अलौकिक जन्म (वि० सं० 1457)
1. The Royal Era & The Incarnation of Jit Mal1. ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और जीत मल का अवतरण
Around 600 years ago, in Vikram Samvat 1457 (circa 1400 CE), the kingdom of Jammu was ruled by the valiant Raja Hameer Dev Ji (son of Jambupati Raja Maldev Ji). In Delhi, Sultan Mubarak Shah held sway. Recognizing Hameer Dev's extraordinary martial prowess akin to Bhimsen, Mubarak Shah honored him with the title Bhimdev and granted him suzerainty over 22 hill states (11 east of river Ravi including Kangra, Mandi, Suket, Kullu, Nurpur, Guler; and 11 west of Ravi including Jambupur, Lakhanpur, Mankot, Kathua, Chamba, Jasrota).
Along the banks of the Chandra-Bhaga (Chenab) river, near Reasi and 4 miles from Katra, nestled the serene village of Agharkot (Aghar Jitto / Aghar Kot). Here lived a pious, truthful, and ascetic Brahmin of the Makhotra lineage named Shri Roop Chand Ji and his devout wife Mata Jojla (Jajan / Jaajaan).
Despite extensive pilgrimages across India (from Haridwar, Ayodhya, and Kashi to Rameswaram, Dwarka, and Badrinath), the couple remained childless. Mata Jajan immersed herself in relentless worship at the village Shivalaya. Misled by the vicious gossip of envious villagers, Roop Chand arrived at the temple armed with a dagger (katar) intending to kill his wife. Suddenly, Lord Shiva manifested, stayed his hand, and delivered a divine boon:
Lord Shiva's Prophecy: "From your wife's womb shall take birth a divine child—an ansh of Shiva and revered among the 84 Siddhas as Mednipath Siddha (the saint who sanctifies agriculture). In his past life, he was Shri Chand, the royal priest (kul-purohit) of Guga Peer (Raja Mandlik). Name this boy Jitmal. He will be a supreme devotee of Vaishnavi Durga, who will herself be born in his home. But remember: the very dagger you brought to slay your wife shall become the instrument of your son's mortal demise."
On the sacred night of Kartik Purnima, Vikram Samvat 1457, under auspicious planetary alignments, baby Jitmal was born. At age 8, when Guga Peer (Raja Mandlik) dropped his heavy 1.25-maund whip, Jitmal picked it up with a single hand like a dry straw; Guga Peer recognized his past-life priest and played chaupad with him nightly in secret. Jitmal received his Yajnopavita at age 9, studied sacred scriptures until 16, and married the virtuous Ichhra Devi.
आज से लगभग 600 वर्ष पूर्व वि० संवत् 1457 में जम्बू राज्य में जम्बूति श्री राजा मालदेव जी के सुपुत्र राजा हमीर देव जी राज्य करते थे। उस समय दिल्ली में सुल्तान मुबारक शाह का शासन था। हमीर देव जी भीमसेन के समान महापराक्रमी थे, जिससे प्रभावित होकर मुबारक शाह ने उन्हें भीमदेव की उपाधि देकर राबी नदी के दोनों ओर की 22 रियासतों (कांगड़ा, मंडी, सुकेत, कुल्लू, नूरपुर, गुलेर, जम्बूपुर, लखनपुर, मनकोट, कठुआ, चम्बा, जसरोटा आदि) का अधिपति बनाया था।
हमीर देव जी के राज्य में चन्द्रभागा (चनाब) नदी के किनारे, रियासी के पास व कटड़ा से चार मील दूरी पर स्थित अघारकोट (अघार जित्तो) गाँव में मखलोत्रा जाति के जितेन्द्रिय, सत्यवादी एवं कर्मकांडी ब्राह्मण श्री रूपचन्द जी अपनी धर्मपत्नी माता जाजां (जोजलां) के साथ रहते थे।
समस्त तीर्थों (हरिद्वार, अयोध्या, काशी, गया, रामेश्वर, द्वारिका, बद्रीनारायण) की यात्रा के बाद भी सन्तान न होने पर माता जाजां गाँव के शिवालय में भगवान आशुतोष की कठोर आराधना करने लगीं। दुष्टों के बहकावे में आकर रूपचन्द जी एक दिन हाथ में कटार लेकर शिवालय में पत्नी की हत्या के उद्देश्य से पहुँचे। उसी क्षण भगवान शिव साक्षात प्रकट हुए और आकाशवाणी हुई:
भगवान शिव का वरदान: "हे ब्राह्मण! जिस पत्नी की तू हत्या करने आया है, उसके उदर से चौरासी सिद्धों में मेदनी पात सिद्ध (कृषि कार्य करने वाले सिद्ध पुरुष) प्रकट होंगे। यह बालक पूर्व जन्म में गुग्गा पीर (राजा मण्डलीक) का कुल पुरोहित 'श्रीचन्द' था। इसका नाम 'जित्तमल' रखना। यह वैष्णवी दुर्गा का अनन्य भक्त होगा और स्वयं दुर्गा इसके घर पुत्री रूप में जन्म लेंगी। लेकिन जो कटार तुम हाथ में लेकर आए हो, वही कटार तुम्हारे बालक की मृत्यु का कारण बनेगी।"
वि० संवत् 1457 की कार्तिक पूर्णिमा को दिव्य बालक जित्तमल का प्राकट्य हुआ। आठ वर्ष की आयु में जब गुग्गा पीर (राजा मण्डलीक) का सवा मन का चाबुक कोई न उठा सका, बालक जित्तमल ने उसे तिनके की तरह उठा लिया। 9 वर्ष की आयु में यज्ञोपवीत संस्कार हुआ, 16 वर्ष तक विद्या ग्रहण की और उनका विवाह परम सुलक्षणा इच्छरा देवी के साथ हुआ।
